राष्ट्रपति से राखी बंधवाने वाले दिव्यांग बच्चों से मिले डीएम
Maharajganj
Friday, 06 Sep, 2024
0
284
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुनय झा ने जी.एस.जी एन सेंट्रल एकेडमी घुघली के उन बच्चों से मुलाकात जो राष्ट्रपति से राखी बंधवा कर आए थे।इस दौरान उन्होंने विद्यालय की प्रशंसा की तथा बच्चों की बहुत सराहना की। इस अवसर शिक्षा समिति के संरक्षक वीरेंद्र सिंह, जी.एस.जी.एन के प्रधानाचार्य अवधेश जायसवाल ,प्राचार्य डॉक्टर राधेश्याम मल्ल, डीएलएड के विभाग अध्यक्ष अमित घोष के साथ ज्ञानेंद्र त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। दिव्यांग बच्चों के साथ उनके परिजन भी मौजूद रहे।